पीएम मोदी जूते पहने दिखे, भाजपा-कांग्रेस में जूता युद्ध शुरू

उत्तराखंडपीएम मोदी जूते पहने दिखे, भाजपा-कांग्रेस में जूता युद्ध शुरू

Date:


पीएम मोदी जूते पहने दिखे, भाजपा-कांग्रेस में जूता युद्ध शुरू

  • केदारनाथ मंदिर परिसर में बने मंच पर जूते पहन कर बैठे दिखे पीएम मोदी
  • भाजपा ने केदारनाथ में जूते पहने कांग्रेस नेताओं का पुराना वीडियो किया जारी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम के दौरे के बाद उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस के बीच जूता युद्ध शुरू हो गया है। दरअसल एक वीडियो में पीएम मोदी व अन्य नेतागण केदारनाथ मंदिर परिसर में बनाये गये मंच पर जूते पहन कर बैठे दिखाई दिये। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान परंपराएं तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने केदारनाथ आपदा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जूते पहन कर मंदिर में प्रवेश करने का वीडियो जारी कर जूता युद्ध और तेज कर दिया है।

Read also: तो क्या अंगूठा छाप हैं पीएम मोदी!

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। ऐसे में हर छोटी-बड़ी बात को मुद्दा बनाकर विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाने का कार्य हर राजनीतिक दल कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर कांग्रेस और आप ने पहले ही निशाना साधना शुरू कर दिया था। वहीं एक वीडियो जिसमें पीएम मोदी जूते पहन पर मंदिर परिसर में बने मंच पर बैठे दिख रहे हैं, सामने आने के बाद भाजपा-कांग्रेस में जूता युद्ध प्रारंभ हो गया है। दरअसल पीएम मोदी के केदारनाथ धाम आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया था। कार्यक्रम की वीडियो के आधार पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया था। कहा गया कि केदारनाथ के गर्भगृह में कैमरे के उपयोग पर पाबंदी के बावजूद वहां से लाइव टेलीकास्ट किया गया। कांग्रेस और आप की दूसरी आपत्ति यह थी कि पीएम मोदी व अनेक नेता केदारनाथ मंदिर परिसर में बने मंच पर जूते पहन कर क्यों बैठे।

इस पर भाजपा ने केदारनाथ आपदा के दौरान गणेश गोदियाल के जूते पहन कर गर्भगृह में प्रवेश करने का वीडियो जारी कर कहा कि गर्भगृह मेें जूते पहन कर पहुंचने वालो को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर भी मंदिर में जूते पहनकर जाने का आरोप भाजपा ने लगाया है।

Read also: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किये 35 ऑक्सीजन संयंत्र

भाजपा के इस वीडियो को लेकर गोदीयाल ने कहा कि दोनों वीडियो की तुलना करना गलत है। 2013 में आई आपदा के दौरान केदारनाथ मंदिर हजारों लाशों से भरा हुआ था। तब आस्था नहीं आपदा प्राथमिकता थी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी गोदियाल का समर्थन करते हुए कहा कि ‘आपत्ति काले मर्यादा नास्ति’। हरीश रावत ने कहा कि उस समय प्राथमिकता शवों को बाहर निकालना था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related