Site icon Buziness Bytes Hindi

पश्चिम बंगाल में अगला जन्म लेना चाहते हैं पीएम मोदी

west bengal

प्रधानमंत्री मोदी जहाँ भी चुनावी भाषण देने जाते हैं वहां से अपना कोई न कोई नाता ज़रूर बताते हैं. पिछले दस सालों के चुनावों में वो देश के लगभग हर क्षेत्र से अपना नाता जोड़ने की बात कह चुके हैं, अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आज पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे तो लगता है जैसे पिछले जनम में वो पश्चिम बंगाल में पैदा हुए थे, प्रधानमंत्री ने अपनी इस बात को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगले जन्म में वो बंगाल में किसी मां की गोद में जन्म लेंगे।

प्रधानमंत्री ने TMC और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों में तुष्टिकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है। ममता सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है और कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण के चुंबक ने TMC और कांग्रेस को आपस में जोड़ रखा है. तुष्टिकरण के लिए ये दोनों पार्टियां कुछ भी कर सकती हैं। तुष्टिकरण की खातिर ये लोग देशहित में लिए गए हर निर्णय को वापस पलटना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई TMC ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है। जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया। संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और TMC सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचती रही। बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं। लेकिन TMC सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

Exit mobile version