Pm Modi UAE Visit: व्यापार समझौते और UPI-IPP लिंकिंग पर सहमति, RBI-UAE सेंट्रल बैंक में करार

इंटरनेशनलPm Modi UAE Visit: व्यापार समझौते और UPI-IPP लिंकिंग पर सहमति, RBI-UAE...

Date:

Pm Modi UAE Visit: आज भारतीय रिजर्व बैंक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सेंट्रल बैंक ने सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग और भुगतान के अलावा मैसेजिंग सिस्टम को आपस में जोड़ने में सहयोग के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
आज पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। जहां पर उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों ने अपनी मुद्राओं में व्यापार समझौता शुरू करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के बाद आज शनिवार को सुबह अबू धाबी पहुंचे।

भारत-यूएई व्यापार में वृद्धि

यूएई राष्ट्रपति के साथ बातचीत में मोदी ने कहा कि पिछले साल व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत और यूएई व्यापार में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार भारत ने व्यापार में 85 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य हासिल किया। जल्द ही भारत इस लक्ष्य को 100 अरब अमेरिकी डॉलर के पार ले जाएगा।

समझौते से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश को बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम दोनों ठान लें तो जी20 से पहले मील के पत्थर को पार कर लेंगे। दोनों देशों की मुद्राओं में व्यापार के लिए आज शनिवार को हुआ समझौता मजबूत आर्थिक सहयोग और आपसी विश्वास प्रदान करेगा। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
यूएई की यात्रा के दौरान मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से कहा कि आपसे भाई का प्यार मिला है। जिस प्रकार हमारे देशों के बीच संबंधों में मजबूती आई है। उसमें आपका बड़ा योगदान है। भारत का प्रत्येक नागरिक आपको एक सच्चे मित्र के रूप में देखता है। मोदी ने कहा कि यूएई में आयोजित होने वाले सीओपी-28 की तैयारी यूएई राष्ट्रपति के नेतृत्व में चल रही है। उन्होंने इस साल के अंत में सम्मेलन में भाग लेने की इच्छा जाहिर की है।

आरबीआई-यूएई सेंट्रल बैंक के बीच दो करार

भारतीय रिजर्व बैंक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सेंट्रल बैंक के बीच आज शनिवार को सीमा पार लेनदेन के लिए अपनी मुद्राओं के उपयोग और उनसे भुगतान और मैसेजिंग सिस्टम को जोड़ने में सहयोग के लिए दो समझौते हुए हैं। अबू धाबी में पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में दो एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

UPI-IPP लिंकिंग पर सहमति

पेमेंट्स एंड मैसेजिंग सिस्टम्स पर एमओयू के तहत, दोनों देशों के केंद्रीय बैंक अपने फास्ट पेमेंट सिस्टम्स (FPS) – भारत के यूपीआई को यूएई के इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म (आईपीपी) के साथ जोड़ने पर सहमत हुए। इसमें संबंधित कार्ड स्विच (Rupee स्विच और यूएईस्विच) को लिंक किया जाएगा जिससे UAE में मैसेजिंग सिस्टम के साथ भारत के भुगतान मैसेजिंग सिस्टम को जोड़ा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related