नई दिल्ली: नये कैबिनेट गठन के बाद पहली बार PM नरेंद्र मोदी अपनी टीम के साथ लंबी चर्चा और गहन चिंतन करेंगे। आने वाले हफ्ते मे PM मोदी की यह मीटिंग होनी प्रस्तावित है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में PM भविष्य के लक्ष्यों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो के यह बैठक 10 अगस्त से शुरू होगी और तीन दिनों तक चलेगी। तीन दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रियों से चर्चा करेंगे और उनसे आने वाले वक्त के एक्शन प्लान के बारे मे क्या कैसे करना है की जानकारी लेंगे |
कैबिनेट के विस्तार के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब PM मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ इतनी लंबी बैठक करेंगे। कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने यह भी बताया है कि सरकार ने उन्हें अपने कामकाज का लेखा-जोखा तैयार करने की जरूरी हिदायत भी है सूत्रों की माने तो इस बैठक में आम लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि इस बैठक के दौरान सभी मंत्री अपने आने वाले तीन साल के कामकाज का पूरा प्लान भी प्रधानमंत्री को बताएंगे।
वर्चुअल लॉन्चिंग से पीएम मोदी ने किया e-RUPI प्रारंभ- जानिए e-RUPI कैसे है डिजिटल इंडिया का नया आगाम
आत्मनिर्भर भारत’ से लेकर कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर सभी जरूरी बातो पर इस बैठक मे गहन मंथन किया जाएगा। मंत्रियों को यह भी कहा गया है कि आने वाले तीन सालों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उन राज्यों के लिए के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई है उन्हे धरातल पर उतारें।
भारत बना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष, परिषद की अध्यक्षता करने वाले मोदी होंगे पहले पीएम
इस महत्वपूर्ण मीटिंग में सभी कैबिनेट मंत्री, PM मोदी को बताएंगे कि वो आने वाले तीन साल में वो किन योजनाओं पर कैसे काम करेंगे ।

