Site icon Buziness Bytes Hindi

चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण प्रणाली विकसित करने का पीएम मोदी ने दिया सुझाव


चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण प्रणाली विकसित करने का पीएम मोदी ने दिया सुझाव

नयी दिल्ली: प्रत्येक नागरिक के लिए टीकों की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी तैयारी रखने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का शनिवार को सुझाव दिया जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो।

ढिलाई बरतने के खिलाफ दी चेतावनी
कोविड-19 महामारी स्थिति और टीके के वितरण तथा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।

तीन टीके विकसित होने के उन्नत चरणों में
इस बैठक के बाद PMO ने बताया कि भारत में तीन टीके विकसित होने के उन्नत चरणों में है, जिनमें से दो टीके चरण-2 में और एक टीका तीसरे चरण में है। पीएमओ ने आगे बताया है कि कोविड-19 वायरस जीनोम पर दो अखिल भारतीय अध्ययनों से पता चलता है कि वायरस आनुवंशिक रूप से स्थिर है, इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं है।

Exit mobile version