जम्मू-कश्मीर वासियों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की सेहत योजना

फीचर्डजम्मू-कश्मीर वासियों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की सेहत योजना

Date:


जम्मू-कश्मीर वासियों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की सेहत योजना

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(एबी-पीएमजेएवाई) ‘सेहत’ की शुरुआत की। पीएम मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।

एक करोड़ लोग लाभान्वित होंगे
सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना-2011(एसईसीसी) के आधार पर राज्य के करीब एक करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। इन हितग्राहियों को एसईसीसी के डॉटाबेस के मुताबिक यूनीवर्सल हेल्थकेयर कवरेज(यूएचसी) का लाभ मिलेगा। योजना से जुड़े हितग्राही देश भर में एबी-पीएमजेएवाई के तहत सूचीबद्ध सभी 24,148 अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सेवा प्राप्त कर सकेंगे।

DDC चुनाव का ज़िक्र
उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के हर मतदाता के चेहरे पर मुझे विकास के लिए एक उम्मीद नजर आई, उमंग नजर आई। जम्मू कश्मीर के हर मतदाता की आंखों में मैंने अतीत को पीछे छोड़ते हुए, बेहतर भविष्य का विश्वास देखा।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इन चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत किया है। जम्मू-कश्मीर में ये त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था एक प्रकार से महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा किया है। देश में जो पंचायती राज व्यवस्था है उसने आज जम्मू-कश्मीर की धरती पर पूर्णता को प्राप्त किया है। जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...