Site icon Buziness Bytes Hindi

वर्चुअल लॉन्चिंग से पीएम मोदी ने किया e-RUPI प्रारंभ- जानिए e-RUPI कैसे है डिजिटल इंडिया का नया आगाम


वर्चुअल लॉन्चिंग से पीएम मोदी ने किया e-RUPI प्रारंभ- जानिए e-RUPI कैसे है डिजिटल इंडिया का नया आगाम

@Chanchal

e-RUPI का लांच काफी दिनों से ही सुर्खियों में था और आज आखिरकार वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी ने इस आधुनिक प्लेटफार्म का आगमन कर ही दिया। हालांकि, e-RUPI वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा शुरू किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर-आधारित डिजिटल भुगतान विकल्प है। इसके अतिरिक्त, यह एक व्यक्ति-विशिष्ट और उद्देश्य-विशिष्ट भुगतान प्रणाली है जो डिजिटल इंडिया के विचार को बढ़ावा देती है। 

e-RUPI एक बेहतरीन पहल है जो भारत में कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस लेनदेन को बढ़ावा देगा। यदि संक्षेप में कहे तो e-RUPI वित्तीय लेन-देन का एक अनूठा माध्यम है जो लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर QR कोड या एसएमएस स्ट्रिंग पहुँचता  है।

मूल रूप से यह एक ई-वाउचर आधारित सेवा है। इस उन्नत लॉन्च के माध्यम से, सेवा प्रायोजक बिना किसी भौतिक संपर्क के लाभार्थियों से जुड़ सकते है। यह डिजिटल इंडिया का एक नया रूप है। इसके अलावा, यह लेन-देन के तरीके को आसान बनाता है क्योंकि प्री- पेड सेवा होने से यह यह मध्यस्थ के हस्तक्षेप के बिना समय पर भुगतान का आश्वासन देता है। 

किन बैंको में मुमकिन है यह  सेवा

विभिन्न सार्वजनिक और निजी बैंक इस डिजिटल भुगतान प्रणाली का समर्थन कर रहे हैं, वर्तमान में भारत के कुल 11 बैंको में यह सुविधा उपलब्ध है जो आम लोगो को कई तरह से आधुनिक फायदे देगी। सेवा प्रदान करने वाले बैंक निम्न्लिखित है:

क्या है इसके प्रभावी लाभ?

इस आधुनिक पेमेंट सिस्टम का फायदा मूलतः आम लोगो को होगा क्यूकि e-RUPI ऐप के माध्यम से सरकार सीधे तौर पर लोगो को जन कल्याण योजनाओ का रिडीम भेज सकती है। e-RUPI के माध्यम से जन कल्याण योजनाओ को बढ़ने में एक काफी बड़ा मदद मिला है। इसके साथ- साथ, केवल सरकार ही नहीं बल्कि आम लोग या अन्य संस्थाए भी लोगो को कैश के बजाये e-RUPI दे सकती है।

यह योजना या आधुनिक ट्रांसक्शन का माध्यम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उर्वरक सब्सिडी जैसी योजनाओं, इत्यादि को और सशक्त बनाता है। इसके तहत मातृ एवं बाल कल्याण योजनाओं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, दवाएं और पोषण सहायता जैसे योजनाओं को भी काफी हद तक सहायता मिलेगी।

इसके अतिरिक्त निजी संगठन भी अपने कर्मचारी कल्याण और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए इन डिजिटल वाउचर का उपयोग कर सकते हैं। सीधे तौर पर यह कहा जा सकता है की e-RUPI डिजिटल ट्रांसक्शन को प्रभावी बनाने का एक विश्वसनीय तरीका है। 

Exit mobile version