Site icon Buziness Bytes Hindi

G20 Summit Varanasi: G20 Summit के समक्ष PM मोदी ने संसदीय क्षेत्र का जी भर कर किया बखान

ju1221

G20 Summit Varanasi: वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से विदेशी मेहमानों को संबोधित किया। दुनिया के 20 सशक्त देशों के समूह के सामने पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जमकर बखान किया।
काशी के बड़ा लालपुर स्थित व्यापार एवं सुविधा केंद्र (टीएफसी) में आज सोमवार को जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई। बैठक की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो के माध्यम से संबोधित किया। जिसमें पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र का बखान किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने जी20 के विदेशी मेहमानों से कहा कि वे अपना समय बैठक में न बिताएं। पीएम मोदी ने उन्हें घूमने और काशी को एहसास करने की सलाह दे डाली। पीएम मोदी ने कहा वाराणसी लोकतंत्र की जननी का पुराना शहर है।

गंगा आरती और सारनाथ के माध्यम से भारतीय संस्कृति का जिक्र

पीएम ने कहा काशी में भारत की विविध विरासत का सार बसा हुआ है। जो देशवासियों को जोड़ने वाला बिंदु है। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी भावना भारतीय संस्कृति के कालातीत परंपराओं से ऊर्जावान है। पीएम मोदी ने विदेशी मेहमानों को काशी की भावना और यहां का अनुभव प्राप्त करने के लिए ​कहा।
पीएम मोदी ने कहा मुझे विश्वास है कि गंगा आरती का अनुभव और सारनाथ का दौरा आपको अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि जी-20 देशों के विकास का एजेंडा काशी तक पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत में 100 से अधिक जिलों में जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास किया गया हैं। ये आकांक्षी जिले देश में विकास के रूप में उभरे हैं। उन्होंने जी-20 देशों के विकास मंत्रियों से विकास के मॉडल का अध्ययन करने को कहा। पीएम ने कहा कि यह मॉडल प्रासंगिक होगा।

Exit mobile version