Site icon Buziness Bytes Hindi

रीफॉर्म का रास्ता ही नए लक्ष्यों की ओर ले जा सकता है: पीएम मोदी

अग्निपथ योजना पर मचे हंगामे पर चुप्पी साधे प्रधानमंत्री मोदी ने आज इस योजना का नाम लिए बिना कहा कि रिफार्म का रास्ता नए लक्ष्यों की और ले जा सकता है, प्रधानमंत्री आज भारत बंद के बीच कर्णाटक के दौर पर हैं और अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में हो रहे हिंसक विरोध के बीच आज उन्होंने बंद लफ़्ज़ों में योजना का नाम लिए बिना कहा कि बड़े रिफार्म शुरुआत में भले ही अच्छे न लगें मगर बाद में फायदा होगा। 

प्रधानमंत्री ने अपने कर्णाटक दौरे पर कहा कि पिछले आठ सालों में उनकी सरकार ने युवाओं के लिए स्पेस और डिफेंस सेक्टर को खोल दिया है. इन सेक्टरों में बातक सरकार का एकाधिकार चल रहा था. उन्होंने कहा कि रिफार्म का मार्ग ही देश को नए लक्ष्यों की तरफ ले जा सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े सुधार आज हमें भले ही खराब लग सकते हैं, लेकिन भविष्य में इससे काफी लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ड्रोन से लेकर हर टेक्नोलॉजी में युवाओं को काम करने का मौका दे रही है. प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत स्टार्ट अप की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हजारों करोड़ का कारोबार भी कर चुका है.

Read also: Bharat Bandh in UP Live: भारत बंद का वेस्ट यूपी में नहीं दिखा असर,विपक्षी नेताओं को घर में किया नजरबंद

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक दौरे पर आज करीब 27000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने बी आर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बेस) का उद्घाटन किया वहीँ बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की नींव रखी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर संभव माध्यमों पर डबल इंजन की सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री कर्णाटक के दो दिन के दौरे पर हैं.

Exit mobile version