PM Modi On Congress: कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन को पीएम मोदी ने बताया काला जादू

पॉलिटिक्सPM Modi On Congress: कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन को पीएम...

Date:

कुछ दिनों पहले देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गार और GST के मुद्दे प् विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में ज़ोरदार प्रदर्शन किया था, इस प्रदर्शन की बात यह थी कि कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेताओं, सांसदों और विधायकों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था. कांग्रेस का काले कपड़ों में विरोध मीडिया और आम जन में काफी चर्चा का विषय भी बना. कांग्रेस के इस काले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ अमित शाह से लेकर कई भाजपा नेताओं ने सवाल भी उठाये थे मगर इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी है और कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन की तुलना काले जादू से की है. 

प्रधानमंत्री मोदी आज पानीपत में 909 करोड़ रुपये की लागत से बने सेकेंड जेनरेशन के एक एथेनॉल प्लांट का आभासी माध्‍यम से उद्घाटन कर रहे थे जिसके दौरान उन्होंने पिछले दिनों कांग्रेस के काले पकड़े पहनकर सरकार का विरोध करने को लेकर कहा कि कांग्रेस पर अब चाहे जितना भी काला जादू कर ले, चाहे जितना झाड़ फूंक कर ले लेकिन जनता का विशवास अब उसको मिलने वाला नहीं।  उन्होंने को नकारत्मकता के भंवर में फंसी पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेसी अब हताश हो गए हैं इसलिए काले जादू का सहारा ले रहे हैं. 

Read also: Raksha Bandhan के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एकबार फिर रेवड़ी कल्चर की बात उछाली, पीएम ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले पेट्रोल और डीज़ल को मुफ्त बांटने का एलान कर सकते हैं लेकिन उनकी यह हरकत देश को आत्मनिर्भर होने में रूकावट डालेगी, हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा, ईमानदारी से टैक्स भरने वालों बोझ और बढ़ता जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले इथेनॉल जैसे प्लांट कभी नहीं लगाएंगे जिससे किसानों की आय बढ़े, यह लोग टेक्नोलॉजी भी निवेश को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता के लिए शार्ट कट अपनाने वालों को सामायिक सफलता भले ही मिल जाय मगर समस्यों का अम्बार लगता जाता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...