किसानों से जल्द से जल्द बात करें पीएम मोदी: राहुल

फीचर्डकिसानों से जल्द से जल्द बात करें पीएम मोदी: राहुल

Date:


किसानों से जल्द से जल्द बात करें पीएम मोदी: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देशभर के किसान कृषि संबंधी तीनों कानूनों को समझने लगे हैं और उनका आंदोलन थमने की बजाय ज्यादा फैलेगा, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

पूरे देश के किसान समझने लगे हैं कृषि कानूनों से होने वाली दिक़्क़त
राहुल गाँधी ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में किसान इन कानूनों से पैदा होने वाली खतरनाक स्थितियों को समझने लगे हैं। अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के किसान ही इन तीनों कानूनों से पैदा होने वाली विकट स्थिति को समझ रहे थे, इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब देश के अन्य भागों के किसान भी इन कानूनों से होने वाली दिक्कतों को समझने लगे हैं, इसलिए किसानों का आंदोलन थमेगा नहीं बल्कि पूरे देश में फैलेगा।

देश की आवाज़ हैं किसान
उन्होंने कहा कि किसान देश की आवाज हैं और उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनका नुकसान हो रहा है और उनको संकट की तरफ धकेला जा रहा है। उनकी चोरी हो रही है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। इन सब स्थितियों के बीच प्रधानमंत्री को कैसे लगता है कि जिन लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और जिसके खिलाफ वे आंदोलन करने काे मजबूर हुए हैं, वे आंदोलन स्थल से अपनी मांगे पूरी हुए बिना हट जाएंगे।

किसानों की बात सुननी होगी
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी काे समझ लेना चाहिए कि किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है उससे देश को भारी नुकसान होने वाला है। अगर देश को नुकसान होने से बचाना है तो किसानों से बात करनी पड़ेगी और उनकी बात को मानते हुए तीनों कानून वापस लेने होंगे। किसानों की बात सुननी होगी और जल्द से जल्द उनसे बात कर देश को बड़े नुकसान की तरफ बढ़ने से रोकना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...