Jammu and Kashmir को विकास की सौगात देकर बोले PM Modi, ‘घाटी में लोकतंत्र जमीनी स्तर पर’

न्यूज़Jammu and Kashmir को विकास की सौगात देकर बोले PM Modi, 'घाटी...

Date:

जम्मू। आज जम्मू-कश्मीर( Jammu and Kashmir) को विकास की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घाटी में अब लोकतंत्री जमीनी स्तर पर पहुंच चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को करीब 20 हजार करोड रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया तो कई का शिलान्यास रखा।

Read also: पूर्वाचल फतह की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस(National Panchayati Raj Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू संभाग के सांबा जिले के गांव पल्ली पहुंचकर देश भर की ग्राम पंचायतों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र घाटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। बता दें कि घाटी में धारा 370 के हटने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे विकास का संदेश लेकर यहां ​आए हैं। जम्मू और कश्मीर में अब विकास की योजनाओं को गति मिलेगी। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related