Site icon Buziness Bytes Hindi

Parkash Singh Badal: PM मोदी ने दी प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

psb

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। दो एकड़ में किन्नू का बाग खाली कराया जा रहा है। वहीं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया ​है।

पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी अवकाश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय और राजकीय शोक के एलान के बाद बुधवार को पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान राज्य में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड-निगम और शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। आम राज प्रबंध विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान नहीं पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बुधवार को प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचें। वह जम्मू-कश्मीर में शहीद पंजाब के सैनिकों के परिजनों से मिलने गए थे। राज्य सरकार की तरफ से वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिअद मुख्यालय पहुंचकर प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब गुरुवार को प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

लंबी पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान लंबी पहुंचा है। गांव बादल में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version