Site icon Buziness Bytes Hindi

नए काम करने पर मुसीबत झेलनी पड़ती है: पीएम मोदी

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत देश के कई राज्यों में मचे बवाल के बीच चुप्पी साधने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपनी ख़ामोशी तोड़ी और कहा कि नए काम करने पर मुसीबत झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि समाधान का भारत है. बता दें कि पिछले कई हफ़्तों देश में पहले पैग़म्बर मोहम्मद विवाद और पिछले पांच दिनों से चल रहे अग्निपथ विवाद पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सभी सवाल उठा रहे थे. प्रधानमंत्री दिल्ली में आज टनल का उद्घाटन कर रहे थे. हालाँकि उन्होंने मौजूदा विवादों पर और ज़्यादा कुछ नहीं कहा. 

प्रधानमंत्री आज दिल्ली के प्रगति मैदान में टनल का उद्घाटन कर रहे थे, इससे पहले पीएम मोदी ने टनल के मुआयने के दौरान पड़े हुए कचरे को भी उठाया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ये सब देश की तकदीर बदलने के लिए किया जा रहा है न कि तस्वीर बदलने के लिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार का पूरा जोर मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, दिल्ली-एनसीआर की समस्याओं को दूर करने के लिए विगत 8 वर्षों में हमने कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का दायरा अब करीब 400 किलोमीटर तक पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल से भी दिल्ली को काफी मदद मिली है. 

Read also: नौजवानों के आक्रोश को संभालना बहुत ज़रूरी: मायावती

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया भारत है जो नए संकल्प भी लेता है और उन्हें पूरा करने का प्रयास भी करता है, उन्होंने कहा कि यह नया भारत समस्याओं का समाधान भी करता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए एक्जीबिशन हॉल हों, स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाएं हों, इसके लिए  सरकार निरंतर काम कर रही है.

Exit mobile version