Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार की पूजा अर्चना के बाद बदरीनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Uttarakhand Visit

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार धाम की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी मंदिर गृभ गृह से बाहर आए। पीएम मोदी ने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

बाबा केदार धाम में पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। जहां धाम में उनके पहुंचने से पहले ही हलचल बढ़ गई। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के विशेष विमान के उतरने से पहले तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोक दिया गया। यहां बैरियर पर पुलिस कर्मी तैनात है।

बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यो के बाद पीएम मोदी ने निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित अन्य अधिकारियों और तीर्थ पुरोहित के साथ संवाद किया। केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल भी पहुंचे।
946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे बनने से तीन घंटे की दूरी मात्र 30 मिनट में पूरी होगी।

बदरीनाथ धाम में साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। साकेत चौक से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार आज बाबा केदार नाथ धाम पहुंचे हैं।

Exit mobile version