पीएम मोदी ने अबुधाबी में बीएपीएस मंदिर का किया उद्घाटन

इंटरनेशनलपीएम मोदी ने अबुधाबी में बीएपीएस मंदिर का किया उद्घाटन

Date:

प्रधानमंत्री मोदी ने आबूधाबी में 700 करोड़ की लागत और 27 एकड़ में बने विशाल मंदिर का आज उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलाचरण किया और पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी ने आरती में हिस्सा लिया. फिर पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की. महंत स्वामी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और प्रधानमंत्री ने महंत स्वामी महाराज को फूलों का हार पहनाकर अभिनंदन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2018 में श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर का शिलान्यास किया था. मंदिर की संरचना में गंगा, यमुना और सरस्वती की धारा को बहते हुए दर्शाया गया है. इसमें पानी की बूंदे नीचे गिरने के साथ-साथ ऊपर भी जाती हुई नज़र आती हैं. पीएम मोदी ने इस अवसर पर गंगा-यमुना की धारा में जलांजलि अर्पित की. बीएपीएस मंदिर पहुँचने पर संतों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और मंदिर के बारे में जानकारी दी.

श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) का उद्घाटन अबुधाबी में हिंदू समुदाय और भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है. यह मंदिर 27 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर गायक सोनू निगम, संगीतकार शंकर महादेवन और मोदी जी का इंटरव्यू लेने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सहित कई भारतीय मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं। मंदिर के लिए ज़मीन अबुधाबी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई गयी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related