Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi Himachal Rally: मंडी से आज पीएम मोदी करेंगे हिमाचल के चुनाव का शंखनाद, देवध्वनियों से होगा स्वागत

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जनपद मंडी से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।  पीएम मोदी का पड्डल में देवध्वनियों के साथ स्वागत किए जाने की तैयारी कर ली गई है। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर उन्हें कुल्लवी शाल और टोपी पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत करेंगे। पीएम मोदी को युद्ध रणभेरी का प्रतीक रणसिंघा और कुल्लवी कारीगरी की उत्कृष्ट नक्काशी पट्टी वाली पोशाक भेंट की जाएगी। इसके बाद मंच पर पांच-पांच मिनट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तेजस्वी सूर्या आदि का संबोधन होगा। इन सब के बाद प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी के काफिले में तीन हेलिकाप्टर होंगे। दो कांगणी में उतरेंगे और एक सुंदरनगर पालीटेक्निक कॉलेज में रहेगा। उधर, सीएम ने मौसम साफ रहने के लिए देव कमरूनाग से गुहार लगाई है। 

ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम 

12ः 30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे 
12ः45 बजे पड्डल मैदान में पीएम का स्वागत
1ः30 से 2ः00 बजे के बीच 20 मिनट का पीएम का संबोधन
2ः30 बजे दिल्ली वापसी 

पीएम मोदी के लिए लंच पैक तैयार किया जाएगा। जिसे वह अपने साथ लेकर जाएंगे। लंच में सेपू बड़ी और गुच्छी का मधरा होगा। कुल्लू के अनार का जूस मोदी के लिए तैयार किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के व्यस्तता और पूर्व सीएम शांता कुमार के अस्वस्थ्य होने के चलते उनके आने पर भी संशय है। वहीं, मंडी से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के आने पर संशय है। हालांकि सीएम ने बताया कि अनिल शर्मा उनके साथी हैं। इसलिए कार्यक्रम में वह साथ ही रहेंगे।

Exit mobile version