Site icon Buziness Bytes Hindi

Modi in Lucknow : योगी-2 कैबिनेट के साथ पीएम मोदी ने किया डिनर, 2024 के लिए दिया टास्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज योगी- कैबिनेट के साथ मुलाकात की और रात्रि भोज भी किया। प्रधानमंत्री आज नेपाल दौरे पर थे. प्रधानमंत्री रात 8 बजे के आसपास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यह प्रधान मंत्री की नयी सरकार के मंत्रियों से पहली मुलाकात थी , इससे पहले 2017 में भी जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी तब भी प्रधानमंत्री के लिए योगी सरकार द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया था जिसमें सरकार के सभी मंत्रियों से पीएम मोदी ने संवाद किया था. 

Image Credit: Naeem Ansari

Also Read : PM Modi In Lucknow: आज पूर्णिमा की रात योगी कैबिनेट और पीएम नरेंद्र होंगे साथ, डिनर डिप्लोमेंसी में देंगे गूढ़ मंत्र

डिनर से पहले पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों के साथ संवाद किया. इस दौरान सभी मंत्रियों को अपनी बात कहने का मौका मिला. पीएम ने उनसे गवर्नेंस का फीडबैक लिया और उन्हें गवर्नेंस का अपना नजरिया बताया. इस दौरान सीएम योगी ने भी अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपनी सरकार का एजेंडा रखा और उन्हें अपनी सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। 

Image Credit: Naeem Ansari

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी कैबिनेट से पिछले सौ दिनों में किये गए कामों का ब्यौरा भी लिया और मंत्रियों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अगले 6 महीने के लिए टास्क भी दिया। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने के लिए यूपी के महत्व को भी समझाया और अभी से कमर कसने को कहा. प्रधान मंत्री इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक रात 9 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए.

Also Read : Minister Giriraj Singh in Meerut: नेहरू और गांधी की गलतियों का नतीजा भुगत रहा देश: गिरीराज सिंह

Exit mobile version