PM Modi In Germany: जर्मनी में बोले पीएम मोदी आपातकाल लोक​तंत्र पर काले धब्बे की तरह

नेशनलPM Modi In Germany: जर्मनी में बोले पीएम मोदी आपातकाल लोक​तंत्र पर...

Date:

नई दिल्ली। आज जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 26 जून 1975 में लगाए गए आपातकाल का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में 1975 में लगाया गया आपातकाल का वो दौर काले धब्बे की तरह है। जो कि देश के लोकतंत्र पर सब के ऊपर भारी पड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 196 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मेड इन इंडिया की वैक्सीन ने भारत के साथ दुनिया के करोड़ों लोगों की कोरोना जैसी महामारी से लोगों की जान बचाई है। 
बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी दो दिन जर्मनी में हैं। म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने म्यूनिख में सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सबके बीच आकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मैं आपको भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व भाव के दर्शन करने आया हूं। आज जो स्नेह आपने मुझे दिया वह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। इस प्यार, उत्साह उमंग से जो हिंदुस्तान में देखा जा रहा है उनका सीना गर्व से भर गया है। 

Read also: Meerut Corona News: आज मेरठ में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस 33

उन्होंने कहा कि आज 26 जून एक और वजह से इतिहास के पन्ने में दर्ज है। हमारा लोकतंत्र गौरव है, जो लोकतंत्र हर भारतीय के डीएनए में है। आज से 47 साल पहले उसी लोकतंत्र को बंधक बनाया गया और उसको कुचलने का प्रयास किया गया। आपातकाल का कालखंड भारत के वाइब्रेंट डेमोक्रेटिक इतिहास में काले धब्बा है। इस काले धब्बे पर लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता पूरी शक्ति के साथ विजयी हुई। लोकतांत्रिक परंपराएं इस आपात काल की हरकतों पर भारी पड़ी।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया। हम भारतीय अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं। हर भारतवासी गर्व से कहता है भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी।  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के हर गरीब को पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिख जा रहा है। कोरोना काल में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया गया। आज भारत में हर दस दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज चौथी औद्योगिक क्रांति में है। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व डिजिटल में देश अपना परचम लहरा रहा है। हर गांव तक बिजली पहुंची और भारत का हर गांव सड़क मार्ग से जुड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...