Site icon Buziness Bytes Hindi

Vande Bharat Train: PM ने दिखाई नौ वंदे भारत ट्रेन को झंडी, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार

t2401 8

Vande Bharat Train: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ वंदे भारत ट्रेन को एकसाथ हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मैच कर रही हैं। यही आज का भारत चाहता है।

देश में अत्याधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह महान अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को नौ वंदे भारत ट्रेनों की सौगात एक साथ दी। पीएम मोदी ने आज दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दोनों सेवाओं सहित नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अत्याधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि आज जिन ट्रेनों को शुरू किया है। वे पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और आरामदायक हैं। वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जो पिछले दशकों से विकसित नहीं हुए हैं। इन स्टेशनों को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा अमृत काल में बने इन स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन’ कहा जाएगा। उन्होंने कहा वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला दी हैं। जिन जगह वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं। वहां पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इससे रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

530 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था

काचीगुडा-यशवंतपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा इस मार्ग की अन्य ट्रेनों की तुलना में कम यात्रा समय के साथ दोनों शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन है। इसमें 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। विजयवाड़ा – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्ग पर ट्रेन मार्ग पर पहली और सबसे तेज ट्रेन होगी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों और हावड़ा-कोलकाता के जुडने वाले शहरों के बीच दो और वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलेगी।

रेलवे ने पटना-झाझा, आसनसोल, बर्दवान, हावड़ा मुख्य मार्ग पर पटरियों को मजबूत करने के साथ पटना-हावड़ा मार्ग पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन संचालन तैयारी शुरू की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

कासरगोड रेलवे स्टेशन पर पूजा

आज केरल के कासरगोड रेलवे स्टेशन पर पूजा की गई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री ने एल मुरुगन ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के साथ यात्रा की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बात की और उनसे यात्रा के अनुभव के बारे में भी जाना।

Exit mobile version