Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा पर पीएम मोदी ने जताई चिंता


अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प पर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों से बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, ‘‘वाशिंगटन डीसी में हिंसा और दंगे की खबरों से चिंतित हूं। सत्ता का सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों के जरिए बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।”

परिसर पर हमला
गौरतलब है कि वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटोल परिसर में ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया।

Exit mobile version