- कहा, दशकों से उपेक्षित देवभूमि का चौतरफा विकास करा रही है भाजपा सरकार
ऋषिकेश। जिस धरती ने मुझे अपार स्नेह दिया है वहां आना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। देवभूमि में आकर मुझे नयी ऊर्जा मिलती है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो जिन्होंने आज ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 35 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग ऐड्साॅर्प्शन ऑक्सीजन संयंत्र देश को समर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से उपेक्षित देवभूमि का भाजपा सरकार चैतरफा विकास करा रही है। चारधाम व गढ़वाल और कुमाऊं के लिए विकास कार्य, केदारनाथ में पुनर्निर्माण सहित राज्य सरकार की तमाम क्षेत्रों में उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम मोदरी ने कहा कि बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद राज्य के वीरान पड़े गांव फिर आबाद होने लगे हैं।
Read also: प्रियंका ने वीडियो जारी कर मंत्री को बर्खास्त न करने पर पीएम मोदी से किए सवाल
प्रदेश के फौजी परिवारों की बात करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक फौजी चाहे वो कार्यरत हो या सेवानिवृत, उनके हितों को ध्यान में रखकर गंभीरता से कार्य कर रही है। वन रैंक वन पेंशन को लागू करके फौजी भाइयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी करने के बाद अब पेंशन में भी हम डिजिटल सुविधा देने जा रहे हैं। फौजियों के कल्याण की हर मुमकिन कोशिश सरकार कर रही है। उत्तराखंड के युवा सीएम धामी खुद फौजी के बेटे हैं और वह जानते हैं कि इससे फौजी परिवार को कितनी मदद मिलती है। नेशनल फाल मेमोरियल बनाकर हमने शहीद फौजी भाईयों को श्रद्धाजंलि दी है।
उत्तराखंड में निर्माण का सपना पूरा करने वाले अटल जी मानते थे कनेक्टिविटी का सीधा कनेक्शन विकास से है। अब प्रदेश के किसानों के घर तक सड़क पहुंच रही हैं। बाबा केदारनाथ धाम की भव्यता को और बढ़ाने, चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड निर्माण पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
Read also: जल जीवन मिशन विकेंद्रीकरण का आंदोलन : पीएम मोदी
भाजपा सरकार देश भर में एम्स का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर प्रत्येक राज्य को एम्स की सुविधा दे रही है। उत्तराखंड में स्वास्थ्थ सेवाओं को गति देने के लिये पिथौरागढ़, हरिद्वार, रुद्रपुर में मेडिकल काॅलेज बनाए जा रहे हैं। सरकार देश के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज बनाने की दिशा में प्रयासरत है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा सीएम के नेतृत्व में राज्य में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई में बेहद कम समय में भारत ने जो सुविधाएं तैयार की हैं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है जिसे दुनिया देखकर आश्चर्यचकित है। जल्द ही हम देश के 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। ऑक्सीजन का प्रोडक्शन अविश्वसनीय स्तर तक पहुंचाया है। मास्क और पीपीई किट आयात करने वाला भारत आज इनका निर्यातक बनने जा रहा है।

