Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona को लेकर PM मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, राज्यों में तैयारियों की समीक्षा

corona

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपडेट जारी किया है। आज देश में कोरोना के 1134 नए मामले दर्ज किए गए। मौजूदा समय में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अभी तक पांच लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

इसी बीच बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम बैठक की। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी के मुताबिक कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी किए गए कोरोना अपडेट आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। इस समय 7026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर चिंता जताई थी। मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक को पत्र लिखकर कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने को कहा था। इन राज्यों में कोविड-19 मामलों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में सरकार से फाइव फोल्ड स्ट्रैटेजी के तहत हालात पर नजर रखने के अलावा जरूरी उपाय करने को कहा था।

केरल में कोरोना से बिगड़ रहे हालात

केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिलों में वायरस के मामले अधिक हैं। राज्य में फिलहाल 1026 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इनमें 111 कोरोना मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है।

Exit mobile version