Site icon Buziness Bytes Hindi

Chandrayaan-3: ब्रिक्स सम्मेलन में PM मोदी बन गए आकर्षण का केंद्र, नेताओं से मिल रही बधाइयां

t2402 1

Chandrayaan-3,brics summit: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बुधवार को ब्रिक्स सम्मेलन के बीच बैंक्वेट डिनर का आयोजन हुआ। डिनर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आकर्षण का केंद्र बने रहे। दरअसल भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं से पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। अधिकांश नेता पीएम मोदी से मिलकर उन्हें चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर बधाई दे रहे थे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के प्रधानमंत्री को बधाई दी है।

इंडियन डायस्पोरा में दिखा उत्साह

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता से पीएम नरेंद्र मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए। चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर पीएम ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के उत्साह की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वह चंद्रयान-3 की सफलता के जोश को जोहानिसबर्ग में महसूस कर रहे हैं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों का उत्साह देखकर उनको खुशी हो रही है। पीएम ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

भारत ने रच दिया इतिहास

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया। चंद्रयान 3 मिशन के लैंडर विक्रम ने बुधवार को चांद के दक्षिण ध्रुव की सतह पर सफलता पूर्वक साफ्ट लैंडिंग की। लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान सफलतापूर्वक बाहर आ गया। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना है।

Exit mobile version