Site icon Buziness Bytes Hindi

Ganesh Chaturthi 2022: देश में गणेश चतुर्थी की धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली। आज देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम है। आज से 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरूआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश की कृपा सदैव बनी रहे। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है। गणेश चतुर्थी को लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और आज से बप्पा की 11 दिन की पूजा अर्चना शुरू हो जाती है। देश भर के मंदिरो में आज सुबह से बप्पा की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इतना ही नहीं गणेश उत्सव पर लोगों ने बप्पा के खूबसूरत और अनोखे पंडाल बनाए हैं। जो आकर्षण का केंद्र बने हैं।

Read also: Ganesh Puja at Hubballi Idgah: देर रात हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अदालत ने दी हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव आयोजन की अनुमति

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। सिद्धिविनायक के अलावा मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल से गणेश चतुर्थी के समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं। वहीं मेरठ में भी गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ नगर निगम ने गलियों और चौराहों को सजाया है। मंदिरों में भक्तगण सुबह से ही गणेश की पूजा अर्चना की तैयारी में जुटे हुए हैं। गणेश को दुर्वा और मोदक के भोग लगाए जा रहे हैं। मेरठ में कई स्थानों पर गणेश स्थापना के लिए पंडाल लगाए गए हैं। मेरठ के सराफा बाजार में महाराष्ट्र के सराफा कारीगरों ने पंडाल लगाकर गणेश की मूर्ति स्थापना की है।

Exit mobile version