Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi Launching Projects: हज़ारो करोड़ रूपये की परियोजनाओं की शुरुआत कर पीएम मोदी ने आदिवासियों को साधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में था जहाँ उन्होंने आदिवासी इलाके नवसारी में हज़ारो करोड़ रूपये की परियोजनाओं की शुरुआत की, इस मौके पर उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल के कामों की याद दिलाई बल्कि उन पीएम बनने के बाद गुजरात में जिन लोगों के हाथों में सत्ता रही उनके कामो को सराहा। इसके साथ ही 27 साल पुरानी कांग्रेस सरकार के कामों से तुलना भी की जो कि उनकी ख़ास शैली है, वह वर्त्तमान के साथ भूतकाल यानि कांग्रेस का ज़िक्र किये बिना नहीं रहते और यह एक तरह से चुनावी रैली ही थी। 

Also read: जमीयत ने इबादतगाह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई ग्रीष्म अवकाश के बाद

पीएम मोदी ने आदिवासियों को बताया कि गुजरात में सबसे ज़्यादा शासन आज़ादी के बाद कांग्रेस ने किया लेकिन उसने विकास को प्राथमिकता नहीं बनाया, मोदी ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को हमेशा वोटबैंक समझा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास इसलिए नहीं किया क्योंकि एक तो विकास करने में मेहनत लगती है और दूसरे जब लोगों का आर्थिक विकास होता है तो बौद्धिक विकास भी होता है, सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि दलित, पिछड़ा और आदिवासी समुद्दय का बौद्धिक विकास हो। बौद्धिक विकास होने पर उनमें तर्क करने करने शक्ति बढ़ेगी और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि लोग तर्क करें क्योंकि तर्क करने वाला वोट बैंक कभी नहीं बनता।

Read also: ओवैसी पर FIR, भड़काऊ बयान का आरोप

प्रधानमंत्री मौजूदा सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की जोड़ी को भी सराहा और कहा दोनों के तालमेल से गुजरात प्रगति के पथ पर चल रहा है। प्रधान मंत्री ने आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों के लिए शुरू की गयी अपनी योजनाओं का बखान किया और कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के ये प्रोजेक्ट विशेष रूप से हमारे आदिवासी क्षेत्रों में हैं और ये सुविधाएं रोजगार के अवसरों से जोड़ेंगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ कि आज मुझे इस क्षेत्र के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने का अवसर मिला ।

Exit mobile version