Site icon Buziness Bytes Hindi

Har Ghar Tiranga: 91वीं बार पीएम मोदी ने देश से की मन की बात, घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान

देश के सामने 91वीं बार अपने मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिकारी उधम सिंह को उनकी 82वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार की मन की बात में खास यह है कि हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह अमृत महोत्सव अब जन आंदोलन में बदलता जा रहा है, हम सभी गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोचो अगर हम गुलामी के दौर में पैदा हुए होते तो वह कितना दुखद होता। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। उन्होंने देशवासियों से आंदोलन का हिस्सा बनने और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने रेलवे का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक नई पहल की गई है जो आजादी की रेल गाड़ी और रेलवे स्टेशन है. उन्होंने कहा कि रेलवे ने भी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाई है। 

Read also: Mirabai Chanu CWG 2022: बर्मिंघम में चमकीं चानू, भारत को दिलाया गोल्ड, बिंद्यारानी ने जीता सिल्वर

काकोरी कांड का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश ट्रेन पर छापा मारकर उन्हें भारतियों की ताकत दिखाई। रेलवे स्टेशनों की ऐसी ही बहुत सी कहानियां हैं. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में 75 ऐसे स्टेशनों की पहचान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए की गई है।”

Exit mobile version