Site icon Buziness Bytes Hindi

Youth In Army: युवाओं को सेना से जोड़ने के लिए पीएम मोदी करेंगे बड़ा ऐलान, ये है केंद्र का प्लान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार युवाओं को सेना से जोड़ने के लिए जल्द ही बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। इसके लिए देश की तीनों सेनाओं में सुधार और आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। युवाओं को सेना से जोड़ने की इस दिशा में ‘टूर आफ ड्यूटी’ योजना पर केंद्र काम कर रही है। जिसके तहत पीएम मोदी की ओर से युवाओं को सेना से जोड़ने का बड़ा ऐलान किया जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुख आज बुधवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और संभावना है कि इसी दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की सैन्य सुधार की महत्वाकांक्षी योजना ‘टूर आफ डयूटी’ तीनों सेनाओं में लागू की घोषणा की जाएगी।

Read also: लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव

इस योजना के तहत देश के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। सेना में सुधार के साथ खर्च कम करने के लिहाज से ‘टूर आफ डयूटी’ योजना को मुफीद माना जा रहा है। योजना के तहत 50 हजार जवानों की भर्ती पहले होगी। इनको चार साल की नौकरी के बाद 75 फीसदी को रिटायर किया जाएगा। जबकि 25 फीसदी सक्षम लोग सेना में बने रहेंगे। लेकिन चार साल तक सेना में रहे युवाओं को आगे के वैकल्पिक कैरियर का चुनाव करने की छूट रहेगी। जिसमें सरकार और सेना उनकी क्षमता के हिसाब से सहायता करेगी। 

Also Read : Meerut Weather Update News: पारा एक बार फिर 40 के पार,अब भीषण गर्मी के आसार

केंद्रीय कैबिनेट से आज बुधवार को योजना को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद ही तीनों सेनाओं के प्रमुख प्रेस की मौजूदगी में इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ प्लान कैसा होगा। इसके बारे में अभी सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। जानकारों की माने तो इसके तहत चार साल तक युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा।

Exit mobile version