Site icon Buziness Bytes Hindi

PM KISAN:- अगर नहीं किया यह काम तो नहीं मिलेगी इस बार की 11 वीं क़िस्त

करोबार:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई इसकी 11 क़िस्त के लिए आस लगाए बैठा है और अपने फोन को निहार रहा है कि आखिर वह घड़ी कब आएगी जब उनके फोन में यह मैसेज आएगा की मोदी वाले रुपये उनके खाते में आ गए हैं। लेकिन इस बार की क़िस्त पाने के लिए सभी को KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जो लाभार्थी इस क़िस्त को नहीं पूरा करेगा वह इस योजना में मिलने वाली 11 वीं क़िस्त से वंचित रह जाएगा।

जाने क्या है KYC का महत्व:- 

अगर हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बात करे तो अब इसका लाभ उठाने के लिए kYC करवाना अनिवार्य हो गया है। जो लाभार्थी इसको नहीं करवाएगा उसे इस बार योजना के तरह आने वाले धन का लाभ नहीं प्राप्त होगा। kyc के लिए अंतिम तारीख 31 मई रखी गई है लोगो को इसके अन्दर ही अपनी kYC करवानी होगी। 

आखिर कैसे करते हैं KYC :-

अगर आपको तकनीकी का ज्ञान है और आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है तो आप kYC आसानी से अपने घर पर ही कर सकते हैं। KYC के लिए आपको पीएम किसान की औपचारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फार्मर कॉर्नर के ऊपर दिख रहे KYC के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप इसे क्लिक करेंगे आपको अपना आधार ओर मोबाइल नम्बर डालना होगा। ओटीपी के बाद आगे की प्रक्रिया को आप पूरा कर सकते हैं और बताए गए स्टेप के आधार पर अपनी KYC खुद कर सकते हैं।

क्या है इस योजना का उद्देश्य:-

अगर हम किसान सम्मान निधि योजना की बात करें तो इसका उद्देश्य स्पष्ट है कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से चलाया था। इसमे एक साल के भीतर किसानों के खाते में 6000 हजार रूपये जाते हैं। यह रूपये 2 हजार की क़िस्त के रूप में जाते हैं। अब तक इस योजना की 10 किस्तें जा चुकी है और 11 वीं क़िस्त जाने को हैं।
Exit mobile version