Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Europe Visit: द्विपक्षीय बैठक में PM ने लिया भाग, अब फ्रांस के लिये निकलेंगे PM

PM नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं, जहाँ वह जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा कर चुके हैं। दूसरी ओर PM अब अपनी इस यात्रा में आगे बढ़ते हुये अब फ्रांस के लिये निकलेंगे, जहाँ वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से मुलाकात करेंगे।

इसके साथ ही आज उन्होंने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आइसलैंड की PM कैटरिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लिया, जहाँ दोनों देशों के बीच शिक्षा, संस्कृति और आर्थिक सहयोग के बारें में चर्चा हुई।

इसके साथ ही PM मोदी ने आइसलैंड की PM कैटरिन के लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयास की तारीफ की, साथ ही उन्हें इस संबंध में अपने देश की प्रगति के बारें में भी बतलाया।

दूसरी ओर इस बैठक में भारत-ईएफटीए व्यापार वार्ता के बारें में विस्तृत चर्चा हुई, जहाँ दोनों देशों ने इसमें तेजी लाने की बात कही, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम में दोनों शीर्ष नेताओं ने चर्चा की।

वहीं इस बैठक के बाद PM मोदी ने नॉर्वे के PM जोनास गहर से मुलाकात की, जहाँ दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधो और विकास में सहयोग करने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद PM मोदी भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहाँ नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड देशों के PM भी पहुँचेंगे।

Exit mobile version