- कुमाऊं में पीएम मोदी ने किया परियोजनाओं का लोकापर्ण-शिलान्यास
कुमाऊं। गुरुवार को उत्तराखंड में 17500 करोड़ से अधिक लागत की छह परियोजना का उद्घाटन और लखवारा बहुउद्देशीय परियोजना सहित 17 परियोजनाओं का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कुमाऊं आने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि विकास कार्यों के शिलान्यास सिर्फ पत्थरशिला नहीं बल्कि संकल्प शिलाएं हैं जिन्हें डबल इंजन की सरकार सिद्ध करके दिखाएगी।
Read also: पीयूष जैन मामले में पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पूर्ववती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हर योजना दशकों तक लटकाए जाती है। लखवारा प्रोजेक्ट के बारे में 1973 में सोचा गया था और आज 46 साल गुजर जाने के बाद हमारी सरकार ने इसके काम का शिलान्यास किया है। बड़ी योजनाएं सालों तक लटकी रहीं, प्रोजेक्ट दशकों से अधूरे पड़े रहे| क्या ऐसा गुनाह और पाप करने वाली सरकारों को भूल जाओगे?
पीएम ने कहा, पहले की सरकारें कहती थीं चाहे उत्तराखंड लूट लो बस मेरी सरकार बचा लो। जिन्हें उत्तराखंड से प्यार हो वो ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते। अब इन लोगों ने अफवाह फैलाने की दुकान खोल रखी है जहां वह अफवाह बनाकर प्रसारित करते हैं और उसी हवा को सच मानकर चिल्लाते रहते हैं। पूर्व सरकार की नीतियों के कारण ही उत्तराखंड की जनता पानी की किल्लत का सामना करने को मजबूर हुई।
Read also: पीएम मोदी की कानपुर रैली के दौरान सपा ने रची दंगा करवाने की साजिश – भाजपा ने लगाया आरोप
पीएम मोदी न कहा कि आज 17000 करोड रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है जो कुमाऊ को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं देने वाले हैं। उन्होंने हल्द्वानी के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपए की योजना लाने का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन का विकास हो रहा है। पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है जो लोगों को उत्तराखंड की ओर लेकर आएगा। उन्होंने इस दशक को उत्तराखंड का गौरवपूर्ण दशक बनाने का दावा किया।

