न्यूयॉर्क – यूएस ओपन के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई. प्लिस्कोवा के पास दूसरे सेट में दो सेट प्वाइंट थे, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाईं. फ्रांस की कैरोलिन गाॢसया ने उन्हेंं 6-1, 7-6 से पराजित किया. 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका को कामिला जियोर्जी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई. 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने एना-लीना फ्रीडसैम को 6-3, 7-6 से हराया, लेकिन इसके लिए उन्हें कोर्ट पर एक घंटा 40 मिनट का समय बिताना पड़ा. छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने कटेरेना कोजलोवा को 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया.
अन्ना और शेल्बी बाहर
प्लिस्कोवा के अलावा महिला वर्ग में कुछ और उलटफेर भी देखने को मिले. अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त अन्ना ली और शेल्बी रोजर्स ने दो वरीयता प्राप्त खिलाडिय़ों को बाहर का रास्ता दिखाया. ली ने 13वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-0, 6-3 से हराया, जबकि रोजर्स ने 11वीं वरीय इलेना राइबाकिना को 7-5, 6-1 से पराजित किया. चेक गणराज्य की 12वीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंडरोसोवा भी एलेक्सांद्रा सासनोविक से 65 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गईं. यूक्रेन की 30वीं वरीय क्रिस्टिना मलादेनोविक के पास दूसरे सेट में चार मैच प्वाइंट थे, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाईं और आखिर में रूस की वरवरा ग्राचेवा ने उन्हें 1-6, 7-6, 6-0 से हराया.

