कृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

उत्तर प्रदेशकृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

Date:


कृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

अनलाॅक में भी बना रहेगा कोरोना, कर सकता है वार
दिखाई लापरवाही तो आ सकती है तीसरी लहर

सुनील शर्मा

न्यूज डेस्क। घटते कोरोना संक्रमण और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कयावद मेें यूूपी के सभी जिले अब कोरोना कर्फ्यू से राहत पा चुके हैं। काफी समय से कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें झेल रहे प्रदेेशवासियों को निःसंदेह राहत मिलेगी। मगर इस अनलाॅक में भी हमे ध्यान रखना होगा कि बंदिशों से छूट मिली है कोरोना से नहीं। जरा सी लापरवाही कोरोना को फिर से हावी होने का मौका दे देगी और हमें कोरोना की दूसरी लहर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अनलाॅक के दौरान भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाये रखने जैसे नियमों का पालन करते रहें। कुछ और सावधानियों को अपने जीवन में शामिल कर आप भी कोरोना का प्रसार रोकन में सहयोग कर सकते हैं।

कृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

अनलाॅक के दौरान हमें खुद को और अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये बाहर से आये वायरस को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकना होगा। आवश्यक है कि आप बाहर से आने के बाद घर में घुसने से पहले अपने जूते-कपड़े आदि बाहर ही उतारकर आयें। अपने साथ लाये सामान को सैनेटाइज करने के बाद ही घर में ले जायें। कोशिश करें की घर में प्रवेश करने से पहले आप स्नान कर लें। यदि ऐसा संभव न हो तो अच्छी तरह से हाथ-पैर धोकर दूूसरे कपड़े पहनने के बाद ही घर के अंदर जायें। खुद को स्वच्छ किये बिना किसी भी छोटे बच्चे के संपर्क में बिल्कुल न आयें।

कृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

इसके अलावा लिफ्ट के बटन, घर की डोर बेल आदि को अंगुलियों से छूने की बजाये पिन या पेन आदि चीजों से प्रेस करें। मोबाइल फोन को खास तौर पर सैनेटाईज करें क्योंकि यह आपके मुंह के पास रहता है। ऐसे में यदि फोन पर वायरस हुआ तो आपके संक्रमित होने की संभावना अधिक रहेगी। अपनी जेब में रूमाल के साथ कुछ टिश्यू पेपर भी अवश्य रखें। खांसी या छींक आने पर रूमाल से मुंह या नाक ढकने की बजाये टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और उपयोग के बाद उसे फेंक दें। चेहरे को मास्क से ढके बिना घर से बाहर बिल्कुल न जायें। किसी भी व्यक्ति के करीब जाने या उससे बात करने के दौरान यह सुनिश्चित कर लें की आपने सही तरीके से मास्क पहना हुआ है। हाथों में ग्लवज पहन कर काम कर सकें तो और बेहतर होगा। वरना अपने हाथों को साबुन से धोना या सैनेटाईज करना आवश्यक है। बाजार से आने वाले सामान को भी सैनेटाइज करने के बाद ही घर के अंदर ले जायें।

कृपया कोरोना को अनलाॅक न करें…

कोरोना से बचना है तो एक बात हमेशा याद रखें, आपको छूट सरकार ने दी है कोरोना ने नहीं। इसलिये कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद बरती गयी लापरवाही को दोबारा न दोहरायें। अनुभवों से सबक लें और अधिकतर आबादी को कोरोना का टीका लग जाने से पहले किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सावधानी से रहें, खुद को सुरक्षित रखें, परिवार को सुरक्षित बनायें, आइये हम सब मिलकर कोरोना को भगायें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...