Site icon Buziness Bytes Hindi

अटेंशन प्लीज! CM Dhami से मिलने के लिए कृपया इस नंबर पर करें फोन

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी से मिलना है तो इसके लिए पहले आपको अपना अनुरोध मुख्यमंत्री कार्यालय में नोट करवाना होगा। इसके बाद ही आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल सकेंगे। इसके लिए टेलीफोन नंबर 0135-2750033 जारी किया गया है। जस पर अब प्रतिदिन आने वाले काल्स के अनुरोध नोट कर उनको जवाब दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराने की व्यवस्था की है। इसके अलावा अलग मुख्यमंत्री धामी से प्रतिदिन की समय सारिणी से अलग मिलना है तो इसके लिए अलग से समय लेना होगा।

Read also: जल्द ही बढ़ेगी उप्र में मुख्यमंत्री Kanya Sumangla Yojana की धनराशि

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा को इसका प्रभारी बनाया गया है। जो कि मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा रखने वाले लोगों को उनकी प्राथमिकता के हिसाब से मुलाकात कराएंगे। इसके अलावा समय-सारिणी के अलग भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अनुरोध वालों की मुलाकात एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराई जाएगी। उक्त व्यवस्था जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इसके लिए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही भेटवार्ता कराई जाएगी।

Exit mobile version