वेंक्टेश्वरा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से किया रोमांचित

मेरठ रीजनवेंक्टेश्वरा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से किया रोमांचित

Date:

दो दिवसीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2021 का शानदार शुभारम्भ
युवा शक्ति राष्ट्र विकास की रीढ- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान में आज दो दिवसीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2021 का शानदार शुभारम्भ हुआ। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन मिनी मैराथन, भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद समेत आधा दर्जन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। महोत्सव का शुभारम्भ संस्थान चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया।

100 मीटर रेस में आरिफ प्रथम, विक्रांत द्वितीय एवं मोनीस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (बालिका वर्ग) में भूमिका प्रथम एवं हीना द्वितीय एवं अंजलि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में शकील प्रथम एवं संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपने सम्बोधन में चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र विकास की रीढ होती है।

वेंक्टेश्वरा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से किया रोमांचित

समारोह को प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती एवं कुलसचिव डाॅ0 पीयूष पाण्डे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या डाॅ0 ऐना ब्राउन, परिसर निदेशक डाॅ0 प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, संयुक्त कुलसचिव डाॅ0 राजेश सिंह, अरुण कुमार गोस्वामी, नेहा बंगा, दिव्या, प्रतिभा, अफजल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related