खिलाडिय़ों की मांग, रिटायर हो सात नंबर की जर्सी

स्पोर्ट्सखिलाडिय़ों की मांग, रिटायर हो सात नंबर की जर्सी

Date:


खिलाडिय़ों की मांग, रिटायर हो सात नंबर की जर्सी

नई दिल्ली।क्या महेंद्र सिंह धौनी की सात नंबर की जर्सी भी उनके संन्यास लेने के बाद रिटायर हो जाएगी? यह मांग निश्चित रूप से उठाई गई है और बीसीसीआइ के एक शीर्ष अधिकारी भी इससे सहमत हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश काॢतक पूर्व कप्तान की विदाई पर यह राय रखने वाले पहले खिलाड़ी हैं. कार्तिक ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ली गई अपनी और धौनी की फोटो के साथ पोस्ट की, ‘विश्व कप में सेमीफाइनल के बाद ली गई अंतिम फोटो. इस सफर के जरिये काफी शानदार यादें रहीं. मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआइ सफेद गेंद के क्रिकेट से सात नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर देगा.

गुड लक माही
कार्तिक  ने भारतीय टीम में अपना पदार्पण धौनी से तीन महीने पहले 2004 में किया था और पूर्व भारतीय कप्तान की विशेष प्रतिभा के चलते तमिलनाडु का यह क्रिकेटर 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी-20 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाया. काॢतक ने लिखा, ‘जिंदगी की दूसरी पारी के लिए गुड लक, मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें यहां भी काफी हैरान करते रहेंगे.Ó इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआइ की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि धौनी इसके हकदार हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उन्होंने तब संन्यास लिया जब लोग पूछ रहे हैं कि क्यों और क्यों नहीं. खिलाड़ी और कप्तान दोनों के तौर पर उनका योगदान काफी ज्यादा है. इसे देखते हुए जर्सी को भी रिटायर करना उनके लिए बेहतरीन विदाई होगी. वह निश्चित रूप से इसके हकदार हैं.

सचिन की जर्सी भी हुई थी रिटायर
भारतीय क्रिकेट से सिर्फ एक बार ही जर्सी को रिटायर किया गया है जब सचिन तेंदुलकर ने इस खेल को अलविदा कहा था. तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को 2017 में रिटायर कर दिया गया था. आइसीसी जर्सी रिटायर करने पर कोई आपत्ति नहीं करती और उसने इस मामले में फैसला करने का अधिकार देश के बोर्ड पर ही छोड़ा हुआ है. भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी कहा कि धौनी ने सात नंबर की जर्सी को अमर कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जिस व्यक्ति ने सात नंबर की जर्सी को अमर बनाया, जिनके तेज और शांत दिमाग ने उन्हेंं कैप्टन कूल का टैग दिलाया, उस व्यक्ति ने जिसने दो विश्व कप ट्रॉफियों से करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा किया, जिसने अपनी अनोखी शैली में क्रिकेट को अलविदा कहा. बधाई हो एमएस धौनी, शानदार करियर के लिए. कार्तिक  और मिताली के अलावा धौनी के मुरीदों की फौज का मानना है कि यह सात नंबर की जर्सी उन्हीं की ही है और इसे भी रिटायर कर देना चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...