Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: प्लेबैक सिंगर मनहर उधास भाजपा में शामिल

चुनाव आते ही लोगों का पार्टियों में आना जाना शुरू हो जाता है, नेताओं का आना जाना तो आम बात है, सेलेब्रिटीज़ भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते है, विशेषकर वह लोग जो अब अपने कार्य क्षेत्र में ज़्यादा सक्रीय नहीं रहते । गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं इसलिए यह सिलसिला वहां भी शुरू हो गया है. खबर के अनुसार मशहूर पार्श्व गायक मनहर उधास जो कि विख्यात ग़ज़ल सिंगर पंकज उधास के भाई हैं ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा को ज्वाइन कर लिया है. 

भाजपा में शामिल होते हुए मनहर उधास ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के फैन हैं. मनहर उधास ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं मोदी जी की पार्टी में शामिल हो रहा हूं. मनहर उधास ने बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों में वो अपना योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते मैं चाहूंगा कि मैं पार्टी के लिए गीत लिखूं और उन्हें अपनी आवाज़ दूँ.  

Read also: क्या ख़त्म हो गया हिन्दू युवा वाहिनी का वजूद?

पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा एक बार फिर सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए है. वहीं उसकी मुख्य विरोधी कांग्रेस अभी अपनी अंतरकलह से ही जूझ रही है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपनी अति सक्रियता के ज़रिये मुकाबले को त्रिकोणीय बनाती हुई दिख रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार गुजरात का दौरा करके मुफ्त योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं. केजरीवाल गुजरात में लोगों के सामने अपना दिल्ली मॉडल रख रहे रहे हैं और मोदी के गुजरात मॉडल की पोल भी खोल रहे हैं. बात अब रेवड़ी कल्चर तक पहुँच गयी है. भाजपा जहाँ मुफ्त रेवड़ियां बांटने का विरोध कर रही है वहीँ आम आदमी पार्टी उसे आईना दिखाते हुए अपने गिरेहबान में झाँकने की बात कर रही है.

Exit mobile version