प्लेटफॉर्म टिकट हुआ पांच गुना तक महंगा

बिज़नेसप्लेटफॉर्म टिकट हुआ पांच गुना तक महंगा

Date:


प्लेटफॉर्म टिकट हुआ पांच गुना तक महंगा

नई दिल्ली: लंबे समय से रेलवे स्टेशनों पर बंद प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री एक बार फिर शुरू कर दी गयी है मगर कीमतें 3 से 5 गुना तक बढ़ गई है. रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाना कोरोना प्रसार को रोकने के लिए है और यह बढ़ोतरी उन्हीं स्टेशनों पर की जा रही हैं, जहां भारी भीड़ देखी जा रही है.

रेल मिनिस्ट्री ने कहा कि मुंबई डिवीजन में कुल 78 स्टेशन हैं जिसमें से सिर्फ 7 स्टेशनों पर ही प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं. पहले प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये का था जो अब कुछ स्टेशनों पर 30 रुपये का हो गया है. मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर इसके लिए यात्रियों के संबंधियों को प्रति टिकट 50 रुपये चुकाने होंगे.

रेल मंत्रालय ने कहा कि रेल स्टेशनों पर भीड़-भाड़ रोकने के लिए क्षेत्रीय रेल प्रबंधक-डीआरएम को शक्ति प्रदान की गई है. रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें बढ़ाने की शक्तियां डीआरएम को प्रदान की गई हैं. मिनिस्ट्री ने कहा कि इस बार जो प्लेटफॉर्म टिकट महंगा किया गया, वह नया नहीं है और पिछले कई वर्षों से प्रचलन में है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं. ये फैसले आमतौर पर त्यौहार या मेले के समय लिए जाते हैं और फिर धीरे-धीरे वापस ले लिए जाते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...