आज हम आपको बतायेगे की आप सिक्किम की किन-किन जगहों में घूमने जा सकते हैं, यहां आपको शांति, एडवेंचर और कई शानदार चीजें मिले।
त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील काफी आकर्षक है, और ये 12300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में ये झील बर्फ के मैदान की तरह दिखती है। यहां आप याक की सवारी कर सकते हैं, और इसके बाद आप नाथू ला जा सकते हैं।
गान्तोक

गान्तोक सिक्किम की राजधानी है। ये जगह घूमने के लिए बेहद सही है। यहां आप रुमटेक मठ जा सकते हैं। साथ ही नामग्याल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप ताशी व्यू पॉइंट जा सकते हैं, जहां से आप सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
युमथांग

जब भी बात किसी फूलों की घाटी की होती है, तो युमथांग की बात जरूर होती है। यहां आपको बुरांश के फूल आसानी से मिल जाएंगे। यहां प्रकृतिक के कई खूबसूरत नजारे, नदी आदि देखने को मिल जाएगी।
लाचुंग

आप अगर सिक्किम गए हैं, तो आप लाचुंग भी जा सकते हैं। यहां आपको सेब के बाग, गांव और बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियां दिख जाएंगी। यहां आप मठ और हस्तकला का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

