लाइफस्टाइल डेस्क। Mandi City Himachal Pradesh – आजकल मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है , ऐसे में आप हिमाचल की जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते है। खासकर अगर आपको प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखने है तो अपनी लिस्ट में मंडी जरूर शामिल करे। यहां बेहद ही खूबसूरत नज़ारे है, जो आपको खुश कर देंगे। तो चलिए जानते है इस जगह के बारे में।
Read also: ये 4 पिकनिक स्पॉट हैं बेहद शानदार, एक बार घूमने जरूर जाए
मंडी से लगभग 23 किलोमीटर पर रिवालसर झील है, ये समुद्रतल से 1360 मीटर की ऊंचाई पर है। ये तैरने वाले टापुओं के लिए भी प्रसिद्ध है और साथ ही यहां चिड़ियाघर भी है, जो की एक आकर्षण का केंद्र है।
रिवालसर झील के बारे में ऐसा कहा जाता है की जब माता कुंती को प्यास लगी थी तो अर्जुन ने अपने बाण से निकली धारा से अपनी माता कुंती की प्यास बुझाई थी। बाद में इसी जगह में ये एक झील का रूप धारण हो गया, यहां आपको कई छोटी पहाड़ी पर गुफाएं मिलेगी, जो की बौद्ध भिक्षुओं की साधना का पवित्र स्थल माना जाता है।
आप शिकारी देवी मंदिर भी जा सकते है, ये समुद्र तल से 3,332 मीटर की ऊंचाई पर है। आपको बता दे यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा काफी मनमोहक लगता है।
Read also: प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने के लिए जाएं अरुणाचल प्रदेश
धौलाधार घाटी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है, यहां हनुमान का टिबा इस पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। यकीन मानिए, ये घाटी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।

