भारत में लद्दाख जैसी कोई दूसरी जगह नहीं है, इसकी सुंदरता का वर्णन नहीं कर सकते। भारत का स्वर्ग यानी लद्दाख में बहुत सी अच्छी जगहें है जहां आप घूम सकते है –
यदि आप लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं तो अप्रैल से मध्य जून के बीच ही जाए। क्योंकि इस समय तापमान मध्यम होता है और मौसम अच्छा रहता है।
लामायुरु टाउन
लामायुरु टाउन लद्दाख के सबसे अच्छे शहरों में से एक है। यह शहर अपने मठ के लिए प्रसिद्ध है। तो जब भी आप लद्दाख जाएं तो इस शहर की यात्रा करें। लामायुरु टाउन जाने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर में है
हॉल ऑफ फेम
हॉल ऑफ फेम लद्दाख में एक संग्रहालय है जो भारतीय सैनिकों के लिए समर्पित है जिन्होंने भारत-पाक युद्ध में अपनी जान गंवा दी। यह लद्दाख में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये जगह आपको हमारे बहादुर सैनिकों और उनकी बहादुरी की याद दिलाएगा। हॉल ऑफ फेम की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक है
अलची
अलची लद्दाख का एक गाँव है। यह भारत के प्राचीन गाँवों में से एक है। यह खास गांव अपनी पेंटिंग और वास्तुकला के काम के लिए प्रसिद्ध है। अलची ग्राम की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर में है |
Read also: महाराष्ट्र में फंगल इन्फेक्शन से 8 की मौत
नुब्रा वैली
नुब्रा वैली लद्दाख की सर्वश्रेष्ठ वैली में से एक है। यहां हमें ऊंट देखने को मिलते हैं और कोई भी उन पर सवारी का आनंद ले सकता है। जब भी आप लद्दाख जाएँ तो अपनी सूची में इस स्थान को ज़रूर लें। नुब्रा घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर तक है
कारगिल
यह लद्दाख में दूसरा सबसे बड़ा शहर है और पर्यटकों के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। यह सिंधु नदी के तट पर स्थित है। जो लोग रोमांच पसंद करते हैं, उन्हें इस स्थान पर अवश्य जाना चाहिए ।

