Site icon Buziness Bytes Hindi

पहली बार घूमने का प्लान बन रहा है तो इन जगहों पर जाए


पहली बार घूमने का प्लान बन रहा है तो इन जगहों पर जाए

घूमने-फिरने की जब भी बात होती है, तो नई-नई जगहों पर जाने का मन होता है | भारत में तो कई नई – नई जगहे है जहां आप खूब मजे कर सकते है, लेकिन अगर आप पहली बार घूमने का प्लान बना रहे है तो हमारे पास कुछ खूबसूरत घूमने-फिरने की जगह हैं, जहां आप जा सकते है :

Read also: भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए घूमने

केरल

घूमने के लिए केरल काफी सही जगह है। यहां नदी, झील-झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, मैदान और कई आकर्षित करने वाली जगह है | हर साल यहां देश और विदेश से काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश मे ये जगह अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देती है | यहां कुफरी, चैल, नारकंडा, जाखू मंदिर, मॉल रोड आदि जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप कई तरह के एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल तो कई चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन नैनी झील में बोटिंग काफी लोकप्रिय है | बोटिंग के अलावा नैनी पीक, स्नो व्यू प्वाइंट, पुराने मंदिर, विरासत भवन आदि जगहों पर जा सकते हैं | 

Read also: मनाली जा रहे है तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

भुंतर

भुंतर भी हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह में से एक है, ये कूल्लू जिले में स्थित है और पार्वती नदी के किनारे पर बसी हुई है | यहां से आप कई अद्भुत नजारे  देख सकते है | 

Exit mobile version