PKH Ventrues IPO Last Date and Price Details: एयरपोर्ट पर सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी पीकेएच वेंचर्स का आईपीओ 30 जून को खुला था। कंपनी के आईपीओ का आज आखिरी दिन है। पीकेएच वेंचर्स के आईपीओ ने दोपहर 12 बजे तक 41 प्रतिशत का सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर लिया था।
भारत के हवाई अड्डों पर बार, रेस्तरां, लाउंज, फूड स्टॉल, पार्किंग इत्यादि जैसी विभिन्न सर्विस देने वाली पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड PKH Ventures Ltd के इनिशियल पूब्लिक ऑफरिंग IPO का आज आखिरी दिन है। यह अब कुछ घंटों बाद यानी शाम 4.50 बजे बंद हो जाएगा। कंपनी के आईपीओ ऑफर को आज 41 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। बता दें कि कंपनी ने अपना आईपीओ 30 जून से 4 जुलाई तक खोला है। जिसका आज आखिरी दिन है।
आईपीओ के सब्सक्रिप्शन को रिटेल, गैर संस्थागत निवेशकों NIIS और योग्य संस्थागत खरीदार से समान रूप से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
खुदरा निवेशकों ने अपने हिस्से को 62 फीसद और छप्प्ै ने 89 फीसद सब्सक्राइब किया है। वहीं कर्मचारी हिस्से को सब्सक्रिप्शन नहीं मिला। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को दोपहर 11.55 पर ऑफर पर 2,56,32,000 शेयरों के मुकाबले 1,04,25,700 शेयरों के लिए बोली मिली।
retail investors के हिस्से में इस खंड के लिए प्रस्ताव पर 89,71,200 Shares के मुकाबले 56,01,900 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। non-institutional investors’ share को प्रस्ताव पर 38,44,800 शेयरों के मुकाबले 34,35,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। क्यूआईबी के हिस्से को इस खंड के लिए प्रस्ताव पर 1,28,16,000 शेयर के मुकाबले 13,88,800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
प्राइस बैंड
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 140 से 148 रुपए प्रति इक्विटी शेयर रखा था। निवेशक न्यूनतम 100 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 100 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। इस आईपीओ में कंपनी ने 18,258,400 शेयर फ्रैश इश्यू किया तो वहीं 7,373,600 शेयर कंपनी के प्रोमोटर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया। प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास कंपनी के 63.69 फीसदी की हिस्सेदारी है।
