पित्रोदा करेंगे EVM का खुलासा

नेशनलपित्रोदा करेंगे EVM का खुलासा

Date:

कांग्रेस पार्टी EVM का जिन्न एकबार फिर बाहर लाने की तैयारी में है और उसके ओवरसीज़ कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा इस कोशिश को अंजाम देने में लगे हुए. पित्रोदा जल्द EVM का पर्दा फाश करेंगे। पित्रोदा के मुताबिक EVM को मैनेज किया जा सकता है. पित्रोदा राजीव गाँधी के सहयोगी थे और भारत में सूचना क्रांति लाने में उनका बड़ा हाथ है, पित्रोदा जल्द ही तकनीकी विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा करेंगे। पित्रोदा के मुताबिक EVM को सुविधा के अनुसार मैनेज किया जा सकता , इसका खुलासा करने का मतलब ये नहीं है कि किसी तरह की बेईमानी की बात कर रहे हैं, पित्रोदा के मुताबिक जिस मशीन को मैनेज करना संभव है तो उसे लोकतंत्र का टूल बनाना सही नहीं है और इसलिए मैं EVM की असलियत सामने लाने की कोशिश कर रहा हूँ क्योंकी न तो चुनाव आयोग और न ही मौजूदा सरकार इस बात को मानने को बिलकुल भी तैयार नहीं है कि EVM को मैनेज किया जा सकता है.

पित्रोदा के मुताबिक समस्या EVM में नहीं है, समस्या तब शुरू होती है जब इसे VVPAT मशीन के साथ जोड़ा जाता है. पित्रोदा के मुताबिक VVPAT और EVM को एक कनेक्टर के माध्यम से जोड़ा जाता है जिसे SLU कहते हैं और यही SLU EVM पर सवाल खड़ा करता है. पित्रोदा के मुताबिक SLU को मतदान से पहले प्रोग्राम किया जाता है, SLU कनेक्टर से ही इस बात का पता चलता है कि किस बटन से किस पार्टी को वोट जायेगा। EVM से SLU जुड़ने का मतलब होता है कि अब वो अकेली मशीन नहीं रह गयी, SLU से जुड़ने के बाद वो सभी काम किये जा सकते हैं जिनपर ऊँगली उठाई जाती रही है. पित्रोदा के मुताबिक VVPAT के थर्मल प्रिंटर से निकली पर्ची कुछ हफ़्तों तक ही सुरक्षित रखी जा सकती है, उसकी जगह पर ऐसे प्रिंटर का उपयोग होना चाहिए जिससे निकली पर्ची पांच साल तक सुरक्षित रहे.

पित्रोदा ये भी कहते हैं कि VVPAT की पर्ची के सिर्फ दर्शन ही नहीं होने चाहिए बल्कि वो पर्ची वोटर को मिलनी चाहिए जिसे वो किसी अन्य बॉक्स में डाल सके और बाद में इसकी गिनती करनी चाहिए, पित्रोदा ने कहा कि इसके साथ ही इस बॉक्स का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। पित्रोदा कहते हैं कि EVM के साथ विशवास का संकट है तो इस संकट को दूर करना चाहिए लेकिन इस तरफ चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट कोई ध्यान नहीं दे रहा है. पित्रोदा EVM के बहिष्कार की बात करते हैं यहाँ तक कि युवाओं से इसके खिलाफ आंदोलन चलाने और सड़क पर उतरने की बात करते हैं। अब देखना है कि पित्रोदा खुलासा कब करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related