पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
पिस्ते में दो एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन के गुण पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।

पिस्ते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये हमारे पाचन तंत्र और आंत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यही नहीं, कब्ज से बचाने में भी पिस्ता आपकी मदद कर सकता है।
कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जो हमें पचता नहीं है, जिसकी वजह से हमें दस्त लगने शुरू हो जाते हैं ,अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो पिस्ते के सेवन से आपको इसमें काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि पिस्ते के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें और फिर दस्त के दौरान इसका सेवन करें।
पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से या इससे मालिश करने से सिर दर्द में राहत मिलती है। सिर में ये तेल लगाने से आपको अपना सिर हल्का महसूस होता है और आपकी सारी थकान और सिर दर्द दूर होने लगता है।

