Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: आसानी से तैयार करे अनानास की ठंडी लस्सी, ये है रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Pineapple Lassi Recipe –  ठंडी-ठंडी लस्सी पिने का अलग ही मजा होता है, इससे ताजगी भरा अहसास होता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लस्सी कई तरीके से बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको अनानास की ठंडी लस्सी की रेसिपी बातएंगे। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही फायदेमंद है।  

अनानास लस्सी सामग्री – 

ठंडा दही 1 कप, दूध 1/2 कप, कटे हुए पाइनएप्पल 1 कप, चीनी 2 चम्मच, गार्निश के लिए पुदीना के पत्ते और बर्फ के टुकड़े।  

Read also: रसोई Bytes: इस रक्षाबंधन बनाएं ड्राई फ्रूट्स रोल, बन जाएगा त्यौहार खास!

अनानास लस्सी रेसिपी  –

पहले अनानास को छीलकर काटकर रख लें, फिर एक मिक्सर में अनानास के टुकड़ों को डालें। फिर इसमें दही, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल इसे  5 मिनट तक पीस लें। बस इसे गिलास में डालें और पुदीना के पत्ते से गार्निश कर सभी को सर्व करें। 

इसे आप चाहे रोजाना इसका सेवन कर सकते है, यकीन मानिए आपके घरवालों के ये खूब पसंद आएगा। 

 

Exit mobile version