विधानसभा में बोले पायलट, जब तक मैं बॉर्डर पर हूँ सरकार सुरक्षित है

फीचर्डविधानसभा में बोले पायलट, जब तक मैं बॉर्डर पर हूँ सरकार सुरक्षित...

Date:


विधानसभा में बोले पायलट, जब तक मैं बॉर्डर पर हूँ सरकार सुरक्षित है

जयपुर: राजस्थान में करीब एक माह से अधिक समय से चल रहे सियासी घमासान के बाद आज विधानसभा सत्र शुरू हुआ। सत्र के शुरू होते ही कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा में कहा कि आज मैं सदन में आया तो देखा कि मेरी सीट पीछे रखी गई है।

आखरी कतार और पाकिस्तान बॉर्डर
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आखिरी कतार में बैठा हूं। मैं राजस्थान से आता हूं, जो कि पाकिस्तान बॉर्डर पर है। बॉर्डर पर सबसे मजबूत सिपाही तैनात रहता है। इसलिए विधानसभा में मैं जब तक यहां बैठा हूं, सरकार सुरक्षित है।

विश्वास मत प्रस्ताव पेश
विधानसभा सत्र के शुरुआत में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर दिया है। विधायकों को विधानसभा सत्र से पहले व्हिप जारी कर दिया गया था। हालांकि राजस्थान विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर सीपी जोशी की ओर से शोक अभिव्यक्ति की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related