Site icon Buziness Bytes Hindi

Pigmentation Remedies: झाइयों के लिए बेस्ट है ये 2 उपाय, एक बार आजमाए!

लाइफस्टाइल डेस्क। Pigmentation Remedies –  झाइयों के कई कारण हो सकते है जैसे – प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन, जीवनशैली से कारकों आदि। महिलाएं इन झाइयों को लेकर काफी परेशान रहती है, ऐसे में अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते है तो ये  2 उपाय आपके लिए बेस्ट है। वैसे ये उपाय कोई फेस पैक नहीं है बल्कि ऐसी मुद्रा है इसे रोजाना करने से झाइयों के साथ ही अन्‍य समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते है। 

मुद्राएं ऑक्सीजन युक्त ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं और कमजोर या डेड स्किन को हटा देती हैं। बता दे अध्ययन में देखा गया है कि मुद्रा अभ्यास त्वचा के इम्‍यून सिस्‍टम में वृद्धि करती है। 

वरुण मुद्रा

इस मुद्रा को करने से आंखों में ड्राईनेस दूर होती है और खट्टी डकारों से राहत मिलती है। साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करती है।   

वरुण मुद्रा कैसे करे ?

पहले पद्मासन या अर्धपद्मासन में बैठे जाएं और आंखें बंद कर अंगूठे और छोटी उंगली के किनारों को आपस में मिला लें। ध्यान दे इसमें आरामदायक स्थिति में होना जरुरी है। 

Read also: Skin Care Routine: घर पर तैयार करे शीट मास्क, पाएं मिनटों में ग्लो!

सूर्य मुद्रा

इस मुद्रा से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है और स्मरण शक्ति में सुधार होता है। साथ ही अनिद्रा, डायबिटीज और तनाव दूर होता है। 

सूर्य मुद्रा कैसे करे ?

पहले ध्यान आसन में बैठ जाएं और पीठ सीधी रखें, अनामिका को मोड़ें और अंगूठे के सिरे को नाखून के ठीक ऊपर रखें। अब बाकी उंगलियों को सीधा कर हथेलियों के पिछले हिस्से को घुटनों पर रखें। बस आंखें बंद कर अपनी सांसों पर ध्यान दे। 

 

Exit mobile version