Site icon Buziness Bytes Hindi

कक्षा 4 की किताब में छाप दिया मोहम्मद साहब का फोटो


कक्षा 4 की किताब में छाप दिया मोहम्मद साहब का फोटो

सहारनपुर से सांसद ने जताई थी आपत्ति
फजीहत होने पर विद्या प्रकाशन ने मांगी माफी

मेरठ। जिला मेरठ के प्रतिष्ठित संस्थान विद्या प्रकाशन ने कक्षा चार की सामाजिक विज्ञान की किताब में मौहम्मद साहब का फोटो प्रकाशित कर दिया। इस मामले में सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कड़ी आपत्ति जताई। विद्या प्रकाशन ने इस मामले में सांसद से लिखित माफी मांग कर सभी किताबों को मार्केट से वापस मंगा लेने का आश्वासन दिया।

विद्या प्रकाशन द्वारा बड़े स्तर पर विभिन्न किताबों का प्रकाशन किया जाता है। विद्या प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इनक्रेडिबल वल्र्ड की सामाजिक विज्ञान की कक्षा 4 की पुस्तक के पेज नंबर 89 पर मुस्लिमों के पैगंबर हजरत मौहम्मद साहब का फोटो प्रकाशित कर दिया गया। पैगंबर साहब का फोटो प्रकाशित होने की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज में रोष फैल गया। सहारनपुर से लोकसभा सांसद फजलुर्रहमान ने विद्या प्रकाशन के संचालकों को पत्र लिखकर इस मामले मे कड़ी आपत्ति जताई थी।

इस मामले में फजीहत होते देखकर विद्या प्रकाशन के डायरेक्टर सौरभ जैन ने सांसद से लिखित में माफी मांगी है। उन्होंने यह कृत्य भूलवश होने की बात कहते हुए सभी किताबों को मार्केट से वापस मंगाने और उनका पुनः प्रकाशन करने की बात कही है।

Exit mobile version