दूल्‍हा और दुल्‍हन के ल‍िबास में अनूप जलोटा-जसलीन की फोटो वायरल

बॉलीवुडदूल्‍हा और दुल्‍हन के ल‍िबास में अनूप जलोटा-जसलीन की फोटो वायरल

Date:


दूल्‍हा और दुल्‍हन के ल‍िबास में अनूप जलोटा-जसलीन की फोटो वायरल

भजन सम्राट अनूप जलोटा और पंजाबी स‍िंगर जसलीन मथारू को फैंस बिग बॉस में कपल के रूप में देख चुके हैं। हालांकि दोनों ने बाद में रिश्ते को एक गेम प्लान बताया था। अब जसलीन और अनूप की फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटो में दोनों दूल्‍हा और दुल्‍हन के ल‍िबास में नजर आ रहे हैं।

30 साल की जसलीन दुल्‍हन के गेटअप में नजर आ रही हैं तो वहीं, 67 साल के पद्मश्री अनूप जलोटा भी दूल्‍हा बने दिख रहे हैं।फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल एक बार फिर से खड़ हो गए हैं। सवाल यह उठता है कि क्‍या दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है?

खास बात ये है कि इन फोटो को खुश जसलीन मथारू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्‍वीरों के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में फायर वाली इमोजी बनाई है और अनूप जलोटा को टैग किया है। जबकि कुछ लोग कयास लगा रहे है, ये फोटो दोनों के अगले प्रोजेक्ट की हो सकती है, जिसमें दोनों की शादी को दिखाया जा सकता है। सभी को पता है कि दोनों जल्द एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं।

वहीं, बीते साल अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की शादी की खबरें भी आई थीं जिसे अनूप ने खारिज कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि जसलीन उनकी बेटी जैसी हैं और वह उनका कन्यादान करेंगे। बता दें कि अनूप जलोटा अब तक तीन शादियां कर चुके हैं और अगर जसलीन संग उन्‍होंने शादी की है तो यह उनका चौथी शादी होगी।

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू बिग बॉस 12 के दौरान सुर्खियों में आए थे जब दोनों ने अपने र‍िलेशनश‍िप का खुलासा क‍िया था। दोनों ने बिग बॉस के मंच में सलमान खान के सामने अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन बाद में दोनों अपनी बात से पूरी तरह से पलट गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related